[object Promise]
जयपुर। जयपुर-दिल्ली हाइवे पर ‘शाहपुरा के पास बुधवार सुबह कोहरे के कारण खड़ा ट्रक दिखाई नहीं देने से कार उसमें घुस गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की गंभीर हालत बनी हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक में जाकर फंस गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से कार में सवार पांच लोगों को बाहर निकाला। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया। दो का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि शाहपुरा में लोचुकाबास इलाके में घना कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम थी। लोचुकाबास मोड़ के पास एक ट्रक सड़क के किनारे खड़ा हुआ था। इसी दौरान तेज गति से चल रही कार ट्रक में जा घुसी।
[object Promise]
Leave a Reply