गेंहू क्रय में लापरवाही दिखाने वाले प्रभारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होगी- दीपक

[object Promise]
गोरखपुर। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता गोरखपुर दीपक थरेजा के द्वारा अपने अधीनस्थ अपर जिला सहकारी अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (सह) को क्षेत्र में रहकर गेंहू क्रय केन्द्रों के सघन निरीक्षण के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में उनके द्वारा गेंहू क्रय में लापरवाही दिखाने वाले विशेषकर क्रय केन्द्र बन्द कर गायब होने वाले प्रभारियों के विरूद्ध सख्त होने के निर्देश दिये है।
निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड ब्रह्मपुर स्थित क्रय केन्द्र हरैया, विकास खण्ड सहजनवां स्थित क्रय केन्द्र बसिया, विकास खण्ड चरगावां स्थित क्रय केन्द्र जंगल तुलसीराम बन्द पाये गये। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता के निर्देश पर सम्बंधित विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारियों ने विभिन्न धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी। विभाग की सख्त कार्रवाई से क्रय केन्द्र समयानुसार खुल रहें है। जिससे कृषक सुविधापूर्वक अपना गेंहू बेच सके। गेहूं क्रय केन्द्रों पर संचालन का समय प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक है। विभिन्न क्रय केन्द्रो पर बोरे की समस्या के क्रम में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता द्वारा बशारतपुर में स्थित पीसीएफ कार्यालय में अधीनस्थ अधिकारियो सहित निरीक्षण किया गया।
बोरो व धन सम्बंधी आ रही समस्या के सम्बंध में क्षेत्र प्रबंधक व जिला प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता द्वारा जानकारी दी गयी कि पीसीएफ को क्रय नीति के अनुसार कृषकों को 72 घण्टे के अन्दर उनके गेंहू मूल्य का भुगतान करने के सम्बंध में क्रय केन्द्रों को समयानुसार धन प्रेषित करने के दिशा निर्देश दिये गये है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *