रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना/कुशीनगर।कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पड़रौना में चुनावी जनसभा में पीएम मोदी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार मजबूत नहीं बल्कि मगरूर सरकार है। इनका अहंकार हर रोज दिखता था। इनके भाषणों में, इनके व्यवहार में। जिस तरह से ये बातें करते हैं। इन्हें सिर्फ सत्ता से मतलब है। कुशीनगर में बदहाल स्वास्थ्य सेवा की चर्चा करते हुए कहा कि जिला अस्पताल दलालों के जरिए चलाया जाता है। दवाएं बाहर से आती हैं। यह हाल है मजबूत सरकार की। प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को पड़रौना नगर के कोतवाली रोड़ पर आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी विचारधारा जनता को आदर नहीं दे पा रही है।
वह समझते हैं कि उनकी मजबूती उनकी सत्ता है। वह भूल गए हैं कि यह सत्ता देने वाला कौन है। मोदी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि पांच साल में जिस प्रधानमंत्री को जनता से मिलने तक की फुर्सत नहीं मिली। वह जनता का क्या भला करेगा। आपने उनको चीन में देखा होगा, जापान में देखा होगा या फिर पाकिस्तान में बिरयानी खाते देखा होगा। कभी भी आपने यहाँ नहीं देखा होगा कि प्रधानमंत्री किसी गरीब के घर गए होंगे जो मुसीबत है। वह आज सत्ता के मोह व माया में है। जनता से संबंध टूट चुका है। यदि आपने 56 इंच का सीना ताना है तो आज किसान की यह स्थिति क्यों है? आज किसान पीड़ित है। उनके ऊपर कर्ज है। किसान कहता है कि वह दिन-रात खेतों में जाते हैं। मेहनत करते हैं, लेकिन हमारी बातों कोई सुनने वाला नहीं है।
56 इंच के सीने की बात करते हैं। जिस दिन देश की जनता सीना तानेगी इनकी सच्चाई बाहर आ जाएगी।झूठे प्रचार से सचेत किया । कांग्रेस महासचिव ने कहा कि जब तब आप इनके झूठे प्रचार से गुमराह होते रहेंगे जब तक बदलाव नहीं आएगा। लोकतंत्र को मजबूत करने का समय अभी है। आप वोट डालने जाएं तो हमारी बातों का ध्यान रखिएगा। आपके साथ न्याय होगा। कांग्रेस पार्टी ने इस बार महत्वपूर्ण घोषणा पत्र बनाया है। इसलिए राहुल गांधी ने अापके बीच बड़े-बड़े नेताओं को भेजा। उनकी बातों को सुनने के बाद घोषणा पत्र बनाया है।
किसानों को मजबूत करेंगे
हमारी सरकार आएंगी तो सलाना 72 हजार रुपये सीधे खाते में जाएगा। इससे किसान मजबूत हाेगा। मिनी फूड पार्क बनेगा। इससे आपकी उपज का सही दाम मिलेगा। नौजवानों को रोजगार मिलेगा। आज देश में विभािन्न क्षेत्रों में 24 लाख पद खाली हैं। कांग्रेस सत्ता में आएगी तो इसे भरने का कार्य करेगी। मनरेगा को भी इन्होंने कमजोर बनाया,कांग्रेस ने कहा कि हम इसे मजबूत बनाएंगे। महिलाओं को भी मजबूत बनाएंगे। इस मौके पर कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी आरपीएन सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी जीत हुई थी सर्व समाज को न्याय के साथ विकास के रास्ते पर लाने का काम करेंगे ।इस मौके पर कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू पूर्व चेयरमैन शिवकुमारी देवी जगदम्बा अग्रवाल श्री प्रकाश वर्मा रामविलास सिंह बबलू शर्मा जिला मीडिया प्रभारी शमशेर मल्ल के अलावे भारी तादात में सर्व समाज के लोग उपस्थित रहें।
Leave a Reply