मुंबई: महाराष्ट्र में एक संदिग्ध नाव मिलने से हड़कम मच गया है और पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है। इस नाव में पुलिस को ए के 47 और बुलेट बरामद हुई है। यह नाव महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले में हरिहरेश्वर समुद्र तट से मिली है।
पुलिस ने इस नाव की जांच पड़ताल शुरू की है। बुलेट और AK47 की जांच शुरू की गई है। पुलिस ने लोगो को सचेत किया है और इलाके में सुरक्षा के इंतजाम किये गए हैं। पुलिस को इस नाव की जानकारी कुछ लोगो ने दी है।
लोगो ने रायगढ़ ज़िले में हरिहरेश्वर समुद्र तट पर एक नाव को देखा। फिर उन्होंने लोगो को इस नाव की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जब तहकीकात की तब उन्हें इस नाव में हथियार बरामद हुए हैं।
इस नाव की जांच करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौक़े पर पहुंचे हुए हैं। इस नाव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जांच एजेंसियों ने यह अनुमान लगाया है कि यह नाव ओमान की हो सकती है।
Leave a Reply