Samsung Galaxy M13 पर मिल रहा जबर्दस्त डिस्काउंट, मिस मत करना ये ऑफर

डेस्क। वैसे तो अमेजन का ग्रेट इंडियन फेस्टिवल समाप्त हो गया है, वहीं फिर भी आप प्लेटफॉर्म से स्मार्टफोन, एक्सेसरीज समेत कई सारे प्रोडक्ट भारी छूट के साथ अभी भी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अमेजन पर सैमसंग, वीवो, ओप्पो, शाओमी और अन्य स्मार्टफोन्स पर शानदार डील और भारी छूट दी जा रही है।
ई-कॉमर्स दिग्गज इस समय Samsung Galaxy M13 पर शानदार ऑफर दे रही है। यह बजट स्मार्टफोन और भी कम कीमत में आपका हो सकता है! साथ ही अब आप सोच रहे होंगे आखिर कैसे? तो आज हम आपको इसकी डिटेल देंगे।
Samsung Galaxy M13 पर मिल रहा 30% का फ्लैट डिस्काउंट
गैलेक्सी M13 के 64GB वेरिएंट की एमआरपी 14,999 रुपये है। वहीं अमेजन ने एक शानदार ऑफर की घोषणा भी की है जहां यह सिर्फ 10,499 रुपये में आपका हो सकता है।  फोन पर अमेजन पूरे 30 फीसदी का फ्लैट डिस्काउंट भी ऑफर कर रहा है। वहीं डिस्काउंट के बाद यह सिर्फ 10,499 रुपये में उपलब्ध है। आप अन्य ऑफर्स के साथ गैलेक्सी M13 की कीमत को और भी कम कर इसको अपना बना सकते हैं। 
अमेजन पर सैमसंग गैलेक्सी M13 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट सिर्फ 12,499 रुपये में उपलब्ध है, वहीं इसकी एमआरपी 17,999 रुपये है।
Samsung Galaxy M13 पर अमेजन एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। साथ ही अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन में ट्रेड करते हैं तो गैलेक्सी M13 की कीमत पर आप 9950 रुपये तक का डिस्काउंट भी पा सकते हैं। हालांकि, ट्रेड-इन राशि आपके पुराने स्मार्टफोन के मॉडल, ब्रांड और कंडीशन पर भी निर्भर करेगी। वहीं दोनों ऑफर मिलकर गैलेक्सी M13 की कीमत को घटाकर मात्र 549 रुपये कर देते हैं जिससे यह बजट स्मार्टफोन बाजार में सबसे किफायती स्मार्टफोन बन चुका है।
अमेजन बहुत सारे बैंकिंग ऑफर भी देता है जिनका उपयोग आप इस डील को और भी मजेदार बनाने के लिए आराम से कर सकते हैं। फेडरल बैंक के कार्डधारकों को कार्ड ट्रांजैक्शन पर 750 रुपये की छूट मिल सकती है। वहीं इसके अलावा, आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड धारक नॉन-ईएमआई से 750 रुपये और ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 1000 रुपये की छूट भी प्राप्त कर सकते हैं यदि वे अपने कार्ड से इसकी खरीदारी करते हैं। 
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले; 1080×2408 पिक्सेल रिजॉल्यूशन के साथ मिलता है। वहीं यह फोन एंड्रॉइड 12 ओएस पर काम करता है। और फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है, जिसमें 50MP+5MP+2MP शामिल हैं। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट सेंसर और फोन में 6000mAh की बैटरी भी मिलती है, जिसे लेकर कंपनी का यह दावा है कि इसमें 6 घंटे का टॉक टाइम भी मिलता है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *