जनपद प्रयागराज में पुलिस चौकी से चंद कदम दूर सर्राफा व्यापारी से लाखों के गहने लूट

जनपद प्रयागराज में पुलिस चौकी से चंद कदम दूर सर्राफा व्यापारी से लाखों के गहने लूट

प्रयागराज साउथ मलाका पुलिस चौकी के चंद कदम की दूरी पर शनिवार रात एक सर्राफा व्यापारी को बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे करीब  चार लाख कीमत के गहने लूट लिया लूट के बाद बदमाश सर्राफा  व्यापारी ने शोर मचाया लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश भाग गए सूचना पर कोतवाली स्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंचे गया आसपास पूछताछ के बाद पुलिस ने  वहां लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले बताते चलें कि चाकघाट रीवा निवासी अभिषेक सोनी ने पुलिस को बताया कि सोने चांदी के गहने खरीदने के लिए उसके करीब हर हफ्ते सराफा मंडी आना जाना होता रहता है शनिवार को भी खरीदारी के बाद रात करीब 10:00 वह अलोपी बाग चुंगी की ओर ई रिक्शा से जा रहा था l

वह जैसे ही साउथ मलाका पुलिस चौकी से थोड़ा आगे प्रयाग संगीत समिति के सामने पहुंचे तभी पीछे से दो बाइक सवार में चार  बदमाश आ धमके  एक ने हाथ में तमंचा लेकर  धमकाना शुरू कर दिया तभी दूसरे ने उसके हाथ से आभूषण का बैग छीनकर चारों बदमाश तेज रफ्तार बाइक से भाग गए बदमाशों को भागता देख सर्राफा व्यापारी ने शोर मचाना शुरू कर दिया लोगों ने  100 नंबर डायल में सर्राफा व्यापारी से लूट की सूचना दी थोड़ी देर में कोतवाली स्पेक्टर बच्चे लाल फोर्स के साथ पहुंच गए पुलिस ने आस पास के इलाके की नाकाबंदी भी कर दी लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला एसपी बृजेश श्रीवास्तव एवं सी ओ रत्नेश सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर पूछताछ की प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमाश काली रंग की बाइक पर आए थे l

भुक्तभोगी सर्राफा व्यापारी को पुलिस कोतवाली ले गई और पूछताछ की सर्राफा व्यापारी के मुताबिक करीब साढे तीन लाख के सोने व चांदी के गहने समेत कुछ नगदी रखी हुई थी उस की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *