संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर युवक की मौत।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

मुसाफिरखाना(अमेठी)।। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारा अढ़नपुर में एक युवक की आग से जलकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया वही सूचना पर पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।घर में अकेला था युवक
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम अढ़नपुर निवासी रामराज उम्र करीब ( 30 वर्ष) पुत्र रामदीन पासी शनिवार दोपहर लगभग 3:30 बजे अपने घर पर था तभी कमरे से अचानक आग की लपटे उठने पर ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े लेकिन ग्रामीणों के पहुँचने तक युवक का शरीर पूरी तरह जल चुका था और युवक की मौत हो गई थी बताया जा रहा है।

कि घटना के वक्त युवक घर में अकेला था और उसकी माँ और पत्नी बाहर गई हुई थी मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन मासूम बेटियां छोड़ गया है ।
जाँच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है कोतवाली प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि अभी कोई तहरीर नही प्राप्त हुई है घटना की जांच की जा रही है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *