परीक्षा पर चर्चा- प्रधानमंत्री ने कहा सफल वहीं जो लक्ष्य पर फोकस करता है

देश – आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा की है। इस चर्चा में छात्रों के साथ अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे। प्रधानमंत्री यह चर्चा बच्चों का मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से करते हैं। 
उनका मानना है कि बोर्ड परीक्षा के दौरान बच्चों के मन मे डर और भय होता है। बच्चों को मार्गदर्शन और मोटिवेशन की आवश्यकता होती है। जिससे वह अपना ध्यान फोकस कर सकें और सफल हो जाएं। 
आज परीक्षा पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब हम कोई काम करने के लिए अपने कदम बढ़ाते हैं। तो हमारे ऊपर दबाव होता है। कि हमें अपने प्रतिद्वंद्वी से बेहतर करना होगा। बेहतर करने की चाहत में हम कोई विकल्प घोजते है और यह सिर्फ परीक्षा के समय नही होता है।
जब चुनाव आता है तो हमारे ऊपर अधिक सीट जीतने का दबाव होता है। लेकिन हम अपनी रणनीति के मुताबिक अपने लक्ष्य को भेदने के लिए अडिग रहते हैं। ठीक वैसे ही आपकी पढाई है। लोग अपने बहुत कुछ कहेंगे जब आप अपने आसपास देखोगे। तो आपको बहुत कुछ मिलेगा। 
लेकिन आपको अपना ध्यान उससे भटकाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि जब आप अपना ध्यान केंद्रित नहीं रखते हैं तो आपको समस्या होती है और आप अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। उन्होंने आगे कहा, आज के जीवन मे सफल वही है जो अपने लक्ष्य पर अपना ध्यान केंद्रित रखता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *