कुशीनगर : पडरौना में ऐतिहासिक होगा सम्राट अशोक जयंती

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष चंद्रभान कुशवाहा ने कहा है कि 25 मार्च यानी आज सोमवार को पडरौना नगर के जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित सम्राट अशोक जयंती समारोह ऐतिहासिक होगा। जिले से  हजार इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से मौर्यवंशी सम्राट अशोक के वंशज राजनीतिक दलों को अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। रविवार को कार्यक्रम तैयारी स्थल पर आयोजित पत्रकारवार्ता में श्री कुशवाहा ने कहा कि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा आयोजित इस समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। उद्घाटन बौद्ध भिक्षु भंते नंद रतन कुशीनगर करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *