कुशीनगर : झगड़ा छुड़ाने वाले अधेड़ को कुदाल से काटकर उतारा मौत के घाट,एक गिरफ्तार

[object Promise]
कुशीनगर। पडरौना कोतवाली के ग्राम चंदरपुर में एक अधेड़ को कुदाल से काटकर मौत के घाट उतार दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस वारदात के बाद गांव के लोगों में सनसनी फैल गई घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया,जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,वही पीड़ित परिजनों की तहरीर पर अगली कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है ।

घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मुसंरीम उम्र लगभग 50 वर्ष जो ईट भट्ठे पास ही मुर्गा काटने की दुकान कर रखी है। बीती रात लगभग 11 बजे छत्तीसगढ़ के गोविंद व उसके पिता फिराक राम निषाद जो ग्राम सिरली जिला जजगीर चांपा के निवासी है।
दोनो पिता पुत्र किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे कि इसी दौरान मुसरिम ने जाकर बीच बचाव किया,बताया जाता है कि मुस्लिम अपनी दुकान में बैठे हुए थे कि इसी दौरान तीरथ और उसका पुत्र कुदाल लेकर पहुंचे और मुसंरिम सिर पर प्रहार कर दिया जिससे लहूलुहान हो गये, ऐसा देख गांव वालों ने शोर मचाना चालू कर दिया और उसे लेकर जिला अस्पताल गए,जहां डॉक्टरों ने मुसरिम की हालत को चिंताजनक बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया ।
मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहे थे कि उसकी रास्ते में मौत हो गई। मुंसरिम अपने पीछे पत्नी सहित सात बच्चों को छोड़ गये है। आज सुबह गांव वालों ने उनके शव को रोड पर रख जाम करने का प्रयास किया लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम हाउस भेज दिया,वहीं एक अभियुक्त तीरथ को गिरफ्तार कर लिया जबकि भट्ठा पर रहने वाले सभी छत्तीसगढ़ निवासी फरार बताए जा रहे हैं। इस घटना से मुसरिम परिजनों की चीत्कार से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *