Latest News : बाबा रामदेव का पुराना ट्वीट निकालकर यूजर्स उन्हें कर रहे हैं ट्रोल

[object Promise]

नई दिल्ली। योगगुरु बाबा रामदेव का साल 2012 का एक ट्वीट आजकल सुर्खियों में है। इस वजह से वह सोशल मीडिया पर वह ट्रोल हो रहे हैं। रामदेव ने 9 अगस्त 2012 को ट्वीट किया था कि कालाधन वापस आए तो पेट्रोल 30 रुपये लीटर में मिलेगा। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये लीटर के पार चली गई है। दिल्ली के बाजार में अभी पेट्रोल की कीमत 93.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.61 रुपये प्रति लीटर है। यही वजह है कि यूजर्स बाबा रामदेव का पुराना ट्वीट निकालकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

ट्विटर पर यूजर्स कई तरह के मीम्स पोस्ट कर बाबा रामदेव को ट्रोल कर रहे हैं। मयंक तिवारी नाम के यूजर ने लिखा, ‘नहीं चाहिए अच्छे दिन, मेरे वही बुरे दिन लौटा दो, 60 रुपये पेट्रोल, 80 रुपये सरसों तेल, 400 रुपये सिलेंडर वाले बुरे दिन ही सही थे।’ इसी तरह सौरभ आनंद लिखते हैं कि बाबा को तो सरकार से पूरा फायदा मिल रहा है जनता उसके बहकावे में आकर अपना नुकसान कर बैठी है। अशोक शेखावत ने लिखा कि काला धन तो नहीं आया लेकिन पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया।

नबी जन अंसारी नाम के यूजर ने लिखा कि जिस हिसाब से सात साल में बाबा की संपति बढ़ी है, कहीं ऐसा तो नहीं कि सारा काला धन बाबा ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया हो। कौशलेश द्विवेदी ने लिखा, ‘देश को गुमराह करने के जुर्म में आपराधिक कार्यवाही होनी चाहिए, लाला रामदेव के खिलाफ।’ कुमार जय नाम के यूजर ने लिखा, ‘हाँ इतना सच है के 2024 मे जब कांग्रेस आएगी तो पेटोल ज़रूर फिर वही 52 रुपया मिलेगा। सरसों तेल फिर वही 89 रुपया मिलेगा और अरहर दाल 70 रुपया मिलेगा। यही तो थे हमारे अच्छे दिन.. लौटा दो मेरे अच्छे दिन।

यह पहला मौका नहीं है जब बाबा रामदेव को किसी बयान के कारण ट्रोल होना पड़ा है। अपने बयानों के कारण वह अक्सर चर्चा में रहते हैं और कई बार ट्रोल हो चुके हैं। हाल में एलोपैथिक दवाओं और डॉक्टरों पर दिए गए बयान के कारण भी सोशल मीडिया पर वह ट्रोल हुए थे। हाल ही में सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसे लेकर यूजर्स ने रामदेव की जमकर खिंचाई की थी। इस वीडियो में रामदेव कह रहे थे कि आपकी नाक ही ऑक्सीजन सिलेंडर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *