महावीरी सेवा दल ब्रह्मस्थान, श्रीविश्वकर्मा सेवा दल, श्रीकृष्ण बाल सेवा दल, मनोहारी अखाड़ा, हिदू सम्राट दल, श्री वीर हनुमान सेवा दल, श्रीराम सेवा दल आदि अखाड़ों का जलूस निकला। झाकियां देखने के लिए मार्गों पर महिला-पुरूषों का हुजूम उमड़ पड़ा था। ट्रैक्टर-ट्रालियों पर झांकियों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इसमें कुछ झांकियां ऐसी थी जिसे लोग देख दंग रह गए।
बच्चों के मनोरंजन के लिए झांकियों के साथ कई तरह के कार्टून बनाए गए थे। मुस्लिम समुदाय के लोग भी मेला में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय व एसएचओ ज्ञानेंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। श्रद्धालुओं द्वारा जुलूस में शामिल लोगों को जलपान कराया गया।
नपा चेयरमैन प्रतिनिधि कैफुल अली, ईओ प्रेम शंकर गुप्ता, हियुवा नेता ओमप्रकाश वर्मा, सभासद विजय सिंह, अमेरिकन खरवार, अरमान खान, सिकंदर, गोपाल शर्मा, कुश मद्धेशिया, दीपू निषाद, मंटू मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, राकेश जायसवाल, संजय जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, मंटू सिंह, राधे मद्धेशिया, डा. छेदी शर्मा, अमरचंद हिन्दुस्तानी, विनोद गिरि, दिवाकर चौबे, मुन्ना मद्धेशिया, सूरज मद्धेशिया, पवन मद्धेशिया, राहुल पासवान आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply