रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा गुमशुदा बच्चे के तत्काल बरामदगी के आदेश पर आज को थाना मोहनगंज के अन्तर्गत बाबा झूलन दास के मंदिर में चल रहे बारधर्मे मेला के दौरान एक बालक अमन उम्र 04 वर्ष पुत्र सुनील निवासी पूरे दोंदी थाना मोहनगंज जो अपने परिवार से बिछड़ कर मेले में गुम हो गया था । उसके परिवारीजन मेले में काफी तलाश किए । मेला ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को सूचित किए, जिस पर प्रभारी निरीक्षक थाना मोहनगंज व उनकी टीम द्वारा मेले में गुमशुदा बच्चे की तलाश काफी घूम फिर कर किए । गुमशुदा बच्चे अमन को प्रभारी निरीक्षक थाना मोहनगंज व उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तलाश कर उसकी माता कलावती निवासी पूरे दोंदी थाना कोतवाली मोहनगंज को सकुशल सुपुर्द किया गया । बच्चे के परिवारीजन पुलिस को धन्यवाद दिए ।
गुमशुदा का नाम व पताः–
अमन उम्र 04 वर्ष पुत्र सुनील निवासी पूरे दोंदी थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
तलाश करने वाली टीमः–
1. राजेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
2. म0का0 रूपा थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
3. म0का0 सहावी थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
Leave a Reply