Uttrakhand| कल यानी 10 मार्च को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जायेंगे। वही आज नतीजों से पूर्व सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी रणनीति तैयार करने में लगे हुए हैं। अब बीच कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत ने बड़े संकेत दीए है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह ऐसे नेताओं के सहयोग से सरकार चलाएंगे जिनको किसी न किसी की वजह से टिकट नहीं मिल पाया है। हरीश ने संकेत दिए हैं कि वह जीत को लेकर आश्वस्त है। लेकिन उत्तराखंड के चौमुखी विकास के लिए वह कांग्रेस के साथ साथ अन्य ऐसे नेताओं के समर्थन से सरकार चलाएंगे जिनको किसी न किसी कारण के चलते टिकट नहीं मिल पाया है।
हम कांग्रेस के अलावा उन दलों और उन व्यक्तियों का सहयोग केवल जीतने या हारने के लिए नहीं बल्कि उत्तराखंड को बनाने के लिए लेंगे: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत, देहरादून, उत्तराखंड https://t.co/FnTida5xL4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2022
Leave a Reply