[object Promise]
रिपोर्टर – विकास कुमार गौतम
चरवा थाना क्षेत्र के भैरव भीटी गांव के पास पुवॉल से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है ।
थाना क्षेत्र के छबिलवा गांव निवासी संतोष कुमार 50 वर्ष पुत्र छेदीलाल किसानी करता था । धान के खेत से फसल कटने के बाद व ट्रैक्टर से पुआल लादकर घर जा रहा था जैसे ही वह सड़क की तरफ गया तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।
आसपास के लोग दौड़ पड़े और एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एंबुलेंस के आने से पहले उसने दम तोड़ दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेज दिया है ।
Leave a Reply