[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना सदर विकास खंड के विभिन्न गांवों के सरकारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के अलावा शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को स्वत्रंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान व देश भक्ति गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
बसहिया बनवीरपुर में प्रधान प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद कलीम, शर्मा स्थान गांव में प्रधान प्रतिनिधि आलोक शुक्ला ,सुखपुरा में ग्राम प्रधान चंदेश्वर कुशवाहा, कटया में प्रधान सर्वेंद्र उ़र्फ पिंटू मिश्र ध्वजारोहण कर तिरंगे की सलामी दी इस दौरान सभी ग्राम प्रधानों ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण करने के बाद पौधरोपण भी किया |
Leave a Reply