रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई राजकुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मोहनगंज श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में उ0नि0 मुनेन्द्र पाल सिंह थाना मोहनगंज मय हमराह के दिनांक 07.07.19 को तलाश वांछित व देखभाल क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली की 04 व्यक्ति नहर पटरी पर वन विभाग के डाक बंगले के नीचे बैठे है जो शातिर अपराधी हैं । मुखबिर की सूचना के आधार पर 03 व्यक्तियों को घेर कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए समय करीब 11.35 बजे दिन में गिरफ्तार कर लिया गया तथा 01 व्यक्ति भागने में सफल रहा । पूछने पर एक ने अपना नाम राज कुमार सिंह उर्फ रज्जवल, दूसरे ने सुनील व तीसरे ने शंकर तिवारी बताया । भागे हुए व्यक्ति के बारे में पूछने पर उसका नाम रामेश्वर पुत्र रामऔतार नि0 शंकरगंज थाना मोहनगंज जनपद अमेठी बताया।

कड़ाई से पूंछताछ करने पर अभियुक्तों ने चोरी की तीन घटनाओं में सम्मिलित होना स्वीकार किए तथा अभियुक्तों की निशादेही पर उनके घर से चोरी का सामान बरामद किया गया । पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न है –
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1. रामकुमार सिंह उर्फ रज्जवल पुत्र रामनरेश सिंह नि0ग्राम पूरे रामसिंह मजरे मिर्जागढ़ थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
2. सुनील पुत्र स्व0 शिवसागर नि0ग्राम शंकरगंज थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
3. शंकर तिवारी पुत्र रामबालक तिवारी नि0ग्राम जुगराजपुर थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।
बरामदगी विवरण-
गैस सिलेण्डर , चूल्हा, जेवरात, पाजेब, एक अदद साड़ी व कपड़ाजात, नकद रूपये ।
पुलिस द्वारा कि गयी कार्यवाही-
1. मु0अ0सं0 275/19 धारा 457/380/411 भादवि थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
2. मु0अ0स0 241/19 धारा 457/380/411 भादवि थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
3. मु0अ0स0 236/19 धारा 457/380/411 भादवि थाना मोहनगंज जनपद अमेठी ।
आपराधिक इतिहास-
1. हिस्ट्रीशीटर 72ए रामकुमार सिंह उर्फ रज्जवल विभिन्न थानों व जनपदों में पंजीकृत कुल अभियोगों की संख्या 22 ।
2. सुनील, पंजीकृत कुल अभियोगों की संख्या 03 ।
3. शंकर तिवारी, पंजीकृत कुल अभियोगों की संख्या 07 ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम–
1. प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह,थाना मोहनगंज,अमेठी ।
2. उ0नि0 मुनेन्द्र पाल सिंह, थाना मोहनगंज, अमेठी |
3. उ0नि0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना मोहनगंज, अमेठी ।
4. उ0नि0 बुद्धीलाल रावत, थाना मोहनगंज, अमेठी |
5. का0 संजीव खरवार, थाना मोहनगंज,अमेठी ।
6. का0 सोनू यादव, थाना मोहनगंज, अमेठी ।
7. का0 श्रीचन्द्र यादव, थाना मोहनगंज,अमेठी ।
Leave a Reply