शमशान में चल रहा था ये, देखकर उड़ गए सबके होश

 

डेस्क। रूपनगर जिले के भंगाला गांव में कुछ लोगों को रात में तंत्र पढ़ते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ गया। इस दौरान गांववासियों ने पुलिस को यह सूचना भी दी और आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश  लिया।

पुलिस पकडे़ गए आरोपियों की जांच में जुटी है। भंगाला के गांववासियों और इलाके के लोगों का कहना है कि पिछले दो-तीन महीने से कई घटनाएं हो रही हैं जिससे इलाके में काफी अफरा-तफरी का माहौल है। गिरफ्तार किए गए इन लोगों में गांव की एक महिला और दो युवक भी हैं और बाकी लोग पटियाला जिले के रहने वाले बताए जा रहें हैं। 

इस क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि वह रात में तंत्र पढ़ने के लिए श्मशानघाट, सड़क व अन्य जगहों पर जाते हैं। वहीं इलाके की कई घटनाओ का शक इन लोगों पर जताया जा रहा है।

वहीं तंत्र विद्या के आरोप में पकड़े गए लोगों का कहना है कि वे माथा टेकने आए थे और कुछ भी गलत नहीं कर रहे थे और वो सभी मूर्तियों का काम करते हैं। वे मूर्ति स्थापित करने और धूप के लिए शमशान में आए थे। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *