नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारका में विशाल रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली को दोष देने वाली नहीं बल्कि विकास कराने वाली सरकार चाहिए। मुझे दिल्ली की जनता पर पूरा विश्वास है। 11 फरवरी को दिल्ली के लोगों को सेम-सेम नहीं बोलना पड़ेगा।
Update
– प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सर्जिकल और एयर स्ट्राइक जैसे बड़े फैसलों के बाद इस तरह के बयान आए, उस समय यहां की सरकार में बैठे लोगों ने ऐसे बयान दिए थे। वो आपको याद है होने चाहिए, उसके खिलफ हर दिल्लीवासी गुस्सा है न, उनको सजा मिलनी चाहिए या नहीं और ये काम आप सभी को 8 फरवरी को करना है।
– PM मोदी का केजरीवाल सरकार पर हमला
देश की राजधानी में ऐसी सरकार बैठी है जिसे दिल्ली वालों की जिंदगी की परवाह नहीं है। दिल्ली के गरीबों का क्या गुनाह है कि उन्हें आयुष्मान भारत का लाभ नहीं मिल रहा है।
– PM मोदी बोले- दिल्ली को उलझाने वाली नहीं, सुलझाने वाली राजनीति चाहिए। दिल्ली को विकास की योजनाएं रोकने वाला नहीं, सबका साथ-सबका विकास पर विश्वास करने वाली सरकार चाहिए।
– दिल्ली : द्वारका में विशाल रैली को संबोधित कर रहे हैं पीएम
पीएम मोदी द्वारका में विशाल रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि दिल्ली को दोष देने वाली नहीं बल्कि दिशा देने वाली सरकार चाहिए।
Leave a Reply