साउथ की फेमस हाॅट एक्ट्रेस नयनतारा को आज किसी की पहचान की जरुरत नहीं है । अपनी एक्टिंग और हॉट अंदाज से फैंस को दीवाना बना चुकीं हैं । फिल्मों में आने से नयनतारा कॉलेज के दौरान पार्ट-टाइम बतौर मॉडल काम किया करती थीं। नयनतारा का असली नाम डायना मरियम कुरियन है।
नयनतारा अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ के चलते भी खूब सुर्खियों में रही हैं। नयनतारा का अफेयर एक समय एक्टर, डांसर और डायरेक्टर प्रभुदेवा के साथ था, लेकिन साल 2012 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। खबरें तो यहां तक भी आईं थी कि प्रभुदेवा ने अपनी बीवी से तलाक सिर्फ नयनतारा की वजह से लिया है।
नयनतारा साउथ की सबसे ज्यादा महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं और एक फिल्म के लिए नयनतारा करीबन 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। नयनतारा साउथ की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में आइटम नंबर करने से मना कर दिया था। बहुत कम लोग इस बात को जानते होंगे की नयनतारा का असली नाम डायना मरियम कुरियन है।
शायद आपको जानकारी न हो लेकिन एक फिल्म के लिए करोड़ों लेने वाली नयनतारा कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी। नयनतारा को चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना था लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर किया था।
वही ऐसा भी कहा जाता है कि नयनतारा दो वजहों से काफी चर्चा में रही थीं. पहला साल 2011 में ईसाई धर्म छोड़कर आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म अपनाने को लेकर दूसरा डांसर प्रभुदेवा के साथ लिवइन में रहने को लेकर. नयनतारा का लिप लॉक किस को लेकर काफी विवाद हुआ था. नयनतारा और सिंबू का यह किस काफी विवादास्पद रहा था और इसके लिए नयनतारा व सिंबू से माफी मांगने के लिए भी कहा गया था. नयनतारा की सबसे सुपरहिट फिल्म रजनीकांत की ‘चंद्रमुखी’ रही, जो हिंदी में ‘भूलभुलैया’ नाम से रिलीज हुई।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नयनतारा वेलइक्करन , इमइक्का नोडिगल, कोलाइथुर कालम, जय सिम्हा, कोको जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्म ‘आया’ में वह अपने किरदार से नयनतारा ने काफी सुर्खिया बटोरीं और इसके बाद उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। नयनतारा ने अभी तक शादी नहीं की है। खबरों की मानें तो नयनतारा डायरेक्टर विग्नेश शिवन के साथ रिलेशनशिप बनी हुई है।
Leave a Reply