[object Promise]
प्रयागराज। सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत की सूचना आते ही जयंतीपुर में मातम छा गया। विशंभरनाथ पूरे परिवार के साथ शादी में शामिल होने जबलपुर गए थे। घर में उनकी बहन और अन्य लोग थे, ऐसे में फोन कॉल आने के बाद चीखें गूंजने लगीं। फोन पर बताया गया कि जबरदस्त एक्सीडेंट में कार सवार विशंभरनाथ के साथ पांचों लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद रोना पिटना मच गया। रिश्तेदार और मुहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग यहां से कटनी के लिए रवाना हो गए।
धूमनगंज थाना क्षेत्र के जयंतीपुर इलाके में रहने वाले कारोबारी विशंभरनाथ के रिश्तेदार की जबलपुर में शादी थी। विशंभरनाथ उनकी पत्नी अंजना, इकलौता बेटा विमल, विमल की पत्नी एकता और उसकी 11 माह की बेटी कृधा कार से जबलपुर के लिए निकले थे। घर में विशंभरनाथ की बहन सावित्री और उनका परिवार भी था सावित्री के मुताबिक, शाम को विमल के साथ काम करने वाले एक कर्मचारी ने फोन किया कि कटनी में विमल की कार का एक्सीडेंट हो गया है। पांच लोग खत्म हो गए हैं। खबर सुन भावना के होश उड़ गए। वह चीखने लगीं तो अन्य लोग जमा हो गए।
खबर सुन सभी बिलखने लगे। चीखें सुन पड़ोसी पहुंचे तो उनकी भी आंखे नम हो गईं। कुछ देर बाद कटनी पुलिस ने घरवालों से संपर्क कर हादसे के बारे में जानकारी दी। इसके बाद रिश्तेदार कटनी के लिए निकल पडे 63 वर्षीय विशंभरनाथ पुराने कारोबारी थे। उनकी मार्केट भी है। विमल केसरवानी उनका इकलौता बेटा था। एक बहन भावना है जिसकी शादी मध्य प्रदेश में हुई है। विमल की पत्नी एकता और उसकी इकलौती बेटी मासूम कृधा थी। विमल नेस्ले कंपनी मे मैनेजर थे रिश्तेदार की शादी में जबलपुर जाने के लिए उसने कंपनी से छुट्टी ली हुई थी। परिवार के लोगों का कहना है कि पहले सभी लोगों का ट्रेन से जाने का प्रोग्राम था लेकिन विमल ने कहा, कार से चलेंगे तो पूरा परिवार घूमते हुए चलेगा। सभी सुबह नौ
बजे जयंती पुर से निकते हैं विमल की रिश्तेदार विनीता देवी भी जयंतीपुर स्थित घर में आंसू बहाती रहीं। विनीता ने बताया कि 26 जनवरी को कृधा का जन्मदिन है। उसकी मां एकता ने इस बार जन्मदिन धूम से बनाने की तैयारी की थी। पूरा परिवार दावत की तैयारी में लगा था। 11 माह की मासूम कृधा की फोटो देख पड़ोस की महिलाएं भी आंसू रोक नहीं सकीं।
Leave a Reply