5 मई तक अधिवक्ता रहेगे न्यायिक कार्य से विरत

[object Promise]

उन्नाव ।कोरोना महामारी के प्रकोप व कई अधिवक्ता साथियों की कोरोना से हुयी मृत्यु के बाद उन्नाव बार एसोसिएशन द्वारा 30 अप्रैल से 5 मई 2021 तक न्यायिक कार्यो से विरत रहने का निर्णय बार अध्यक्ष राम शंकर सिंह यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में हुयी बैठक में लिया गया। बैठक के दौरान् उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव तथा उन्नाव बार एसोसिएशन के युवा अधिवक्ता साथी दिनेश गौरव के निधन पर बैठक में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिये प्रार्थना की गयी। बार अध्यक्ष श्री यादव बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि कोरोना को लेकर हम सभी को जागरूक होकर सरकार के द्वारा समय समय पर दिये जा रहे दिशा निर्देशों का पालन करते हुये खुद को अपने परिवार को सुरक्षित रखना है तथा समाज को भी सुरक्षित रखने के लिये अपनी सामथ्र्य के अनुसार कार्य करने उन्होने बताया कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये 30.04.2021 से 05.05.2021 तक सभी अधिवक्ता साथी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री श्री जितेन्द्र कुमार सिंह जीतू, संयुक्त मंत्री ज्योत्सना गोयल, पूर्व महामंत्री रामसुमेर सिंह, धरमंगल, नारेद्र यादव, जगन्नाथ कुशवाहा, डा0 राजीव अवस्थी आदि अधिवक्तागण मौजूद रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *