भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष ने चुटकी लेते हुए कहा- कांग्रेस आभार यात्रा निकाले भाजपा के कार्यों पर

[object Promise]

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा हरिद्वार में रोजगार के मसले पर परिक्रमा यात्रा निकालने की योजना पर चुटकी ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि बेहतर होगा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश में रोजगार अभियान चलाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश सरकार के प्रति आभार यात्रा निकालें और अपने कार्यकाल में बेरोजगारों की उपेक्षा के लिए जनता से माफी मांगें।

एक बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार अभियान चला रही है। यह वर्ष रोजगार वर्ष घोषित किया गया है। पिछले साढ़े तीन सालों में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकारी, सार्वजनिक व निजी क्षेत्र में लाखों रोजगार पैदा हुए और विभिन्न क्षेत्रों में सात लाख से अधिक रोजगार उपलब्ध कराए गए। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा की गई भर्तियों की दृष्टि से कांग्रेस शासन में 2014 से 2017 तक कुल आठ भर्ती परीक्षाएं आयोजित की गईं, जिनमें 801 पदों पर नियुक्ति की गई। वहीं भाजपा शासनकाल में वर्ष 2017 से 2020 तक 59 परीक्षाएं आयोजित की गईं, जिनमें 6000 पदों पर भर्ती की गई। वर्तमान में आयोग में 7200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है।

प्रदेश में चिकित्सकों की संख्या कांग्रेस शासन काल से ढाई गुना हो चुकी है। शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। लोक सेवा आयोजन ने भी साढ़े तीन हजार पदों पर चयन पूरा कर लिया है। मनरेगा में प्रति वर्ष छह लाख लोगों को रोजगार दिया जाता है। युवाओं व प्रदेश वापस लौटे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के शानदार कार्यों से कांग्रेस नेता परेशान हैं और एक बार फिर झूठ बोलने और जनता को भ्रमित करने का पुराना हथकंडा अपना रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *