MAHARASHTRA : देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता

[object Promise]

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस को विधानसभा में रविवार को औपचारिक तौर पर विधानसभा में विपक्ष का नेता का ऐलान कर दिया है। इससे पहले, महाराष्ट्र विधानसभा में नाना पटोले को सर्वसम्मति से स्पीकर चुना गया।

कांग्रेस ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर पार्टी विधायक पटोले के नाम का शनिवार को ऐलान किया जबकि भाजपा ने कथोरे को अपना प्रत्याशी बनाया था।

पटोले विदर्भ में साकोली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि कथोरे ठाणे में मुरबाड से विधायक हैं। यह दोनों का विधायक के तौर पर चौथा कार्यकाल है।

विधानसभा में भाजपा विधायक देवेंद्र फड़नवीस ने बताया कि हमने विधानसभा स्पीकर के पद के लिए किसान कथोरे को नामित किया था, लेकिन सर्वदलीय बैठक में अन्य दलों ने हमसे अनुरोध किया और यह परंपरा रही है कि स्पीकर को निर्विरोध नियुक्त किया जाता है, इसलिए हमने अनुरोध स्वीकार कर लिया और अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *