[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : गुरुवार को सपा-बसपा रालोद गठबंधन पार्टी से कुशीनगर लोकसभा सीट के उम्मीदवार एनपी कुशवाहा को ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने को लेकर हुई बैठक में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। सपा एमएलसी रामअवध यादव ने कहा कि लोक सभा क्षेत्रों के अध्यक्ष अपनी-अपनी बूथ कमेटियों की सूची समय से पहले ही तैयार कर ले ताकि उन्हें अपने प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारियां सौंपी जा सके। पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।
जब से भाजपा सरकार आई है अपराध बढ़ गए हैँ। हत्या,लूट,अपहरण की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। महिलाओं और बच्चियों को रोज अपमानजनक स्थितियों से गुजरना पड़ रहा है। भाजपा के शासनकाल में समाज का कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। इस दौरान बैठक में निर्णय लिया गया कि अब तक जो कमियां हैं उसे समय रहते लोकसभा उम्मीदवार श्री कुशवाहा के प्रति जुड़े कार्यकर्ता व प्रभारी शिकायत अवगत करा दें ताकि कमियां दूर की जा सके,इसके अलावा लोकसभा प्रत्याशी एनपी कुशवाहा को जीत दिलाने के लिए एकजुटता दिखाई गई, जबकि इस मिशन को देखते हुए तैयारी में जुट जाने का भी निर्देश दिया गया |
बैठक में सपा जिला अध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी,बसपा अध्यक्ष रमेश कुमार गौतम,पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, जिला महासचिव अवधेश यादव घनश्याम यादव जिला पंचायत सदस्य बजरंगी यादव कैसर जमाल टीपू शेषनाथ यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख जिला अजीत यादव बसपा के उपाध्यक्ष साहिद लारी, असगर अली कमलेंद्र पान्डेय,जिला सचिव जय श्री प्रसाद,जिला महासचिव सुरेश चंद्र भारती,जिला प्रभारी रितेश कुमार,जिला संयोजक सुभाष भास्कर,कार्यक्रम सचिव राम मिलन निगम विधानसभा अध्यक्ष पडरौना,रालोद जिलाध्यक्ष राम भवन राव, धन्जय सिंह पहलवान पूर्व विधानसभा प्रभारी खड्डा, सहित कार्यकर्ता पूर्व प्रभारी वर्तमान प्रभारी मौजूद रहे ।
Leave a Reply