[object Promise]
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तिलोई गुरमीत सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को उ0नि0 राम आसरे राम थाना शिवरतनगंज मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 25/20 धारा 354क भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त पप्पू पुत्र स्व. भुल्लू नि. लालगंज बैसवारा थाना लालगंज जनपद रायबरेली को सेमरौता चौराहा से समय करीब 11:15 बजे दिन में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–
पप्पू पुत्र स्व. भुल्लू नि. लालगंज बैसवारा थाना लालगंज जनपद रायबरेली ।
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- उ0नि0 राम आसरे राम थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।
- हे0का0 मुन्ना यादव थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी ।
Leave a Reply