हवा-हवाई राजनीति करते हैं ओम प्रकाश राजभर : स्वामी प्रसाद मौर्य

डेस्क। सपा-सुभासपा का गठबंधन खत्म होने के बाद से ही तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं। इस कड़ी में अब पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर भी तंज कसा है। उन्होंने यह भी कहा कि ओमप्रकाश राजभर हवा-हवाई राजनीति करते हैं और वो अपने दम पर एक विधायक को भी नहीं जिता सकते।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में कहा कि ओम प्रकाश राजभर का गठबंधन समाजवादी पार्टी में मेरे आने से पहले ही हो गया था, इसलिए मुझ पर उनकी खीज मिटाना बहुत ही हास्यास्पद है।

 मौर्य ने यह भी कहा कि राजनीति या तो विचारों की होती है या फिर हिस्सेदारी की। हिस्सेदारी की जहां तक बात है तो पिछले 20 साल पहले राजभर ने पार्टी बनाई थी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि राजभर अपने बलबूते पर कभी एक भी विधायक नहीं जिता पाएं। जब भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन में गए चार विधायक जीते। समाजवादी पार्टी के गठबंधन में आए तो छह विधायक जीते। यहां उन्हें टिकट भी ज्यादा मिले और सीट भी ज्यादा जीतीं।

मीडिया में आए दिन राजभर के बयानों को लेकर स्वामी प्रसाद ने शिकंजा कसते हुए कहा कि राजभर केवल हवा-हवाई राजनीति करते हैं। वो बयान बहादुर बनकर के दिन में 10 तरह के बयान ही देते रहते हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *