मतदान कार्मिक कार्य में निरंतरता बनाये रखते हुए अंजाम तक पहुॅचायें,मतदाता मताधिकार का प्रयोग स्वतंत्र और निर्भीक होकर करें-मण्डलायुक्त

[object Promise]

देवरिया । लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को निर्विघ्न रुप से निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशो के अनुरुप सभी व्यवस्थायें समय रहते पूर्ण कर लें, जिससे निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न होने पाये और आयोग के मंशानुरुप शतप्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। आयुक्त गोरखपुर मण्डल गोरखपुर जयन्त नार्लीकर ने उपरोक्त निर्देश आगामी 19 मई 2019 को सम्पन्न होने वाले मतदान की तैयारियों के संबंध में पुलिस लाईन स्थित सभागार में आयोजित बैठक में समीक्षा के दौरान दिए। उन्होने कहा कि कार्यो में निरंतरता बनाये रखें, जिससे कार्यो में किसी प्रकार की कोई रुकावट न हो और कार्य समय से पूर्ण हो सके। निर्वाचन संबंधी किये गये कार्यो की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त करने के उपरान्त उन्होने कहा कि जहां भी आधारभूत व्यवस्थायें शेष है, उन्हे तत्काल पूर्ण करायें। उन्होने मतदान कार्य मंे प्रयोग लाये जाने वाले हल्के/भारी वाहनो की उपलब्धता के सम्बन्ध में ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित किया कि अभी से कार्य योजना बनाकर कार्य प्रारम्भ कर दें, जिससे आवश्यकतानुसार वाहन आरक्षित किये जा सके।

आयुक्त महोदय ने जिला दिव्यांगजन विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि दिव्यांग मतदाताओं की अद्यतन सूचना प्राप्त कर ले और उन्हे मतदेय स्थल तक मतदान के दिन लाने ले जाने हेतु भी आवश्यक व्यवस्था पूर्ण करें, इसके लिए रिक्शा, हल्का वाहन अथवा ट्राई साईकिल आदि की समय रहते उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होने सभी संबंधितो से अपेक्षा की कि आप अपने भ्रमण के दौरान मतदाताओं को जागरुक करें कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीक और बिना किसी लोभलालच के आगामी 19 मई को अवश्य करें, जिससे मतदान प्रतिशत बढे और जनपद देवरिया का नाम रौशन हो। बैठक में श्री नार्लीकर ने कहा कि मतदान को स्वतंत्र व निर्विघ्न रुप से कराने के लिये प्रशिक्षण सबसे महत्वूपर्ण है, इसके लिए मतदान पार्टी के सभी सदस्यों को गहनता से प्रशिक्षण दिया जाये, इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली न की जाये, इसके लिए यह जरुरी है कि सभी लोग प्रशिक्षण के उपरान्त स्वयं भी ई0वी0एम0 वी0वी0पैट को संचालित करे, जिससे आवश्यकता पडने पर मतदान को रोकना न पडे। उन्होने कहा कि प्रायः यह देखा गया है कि लोगो में यह भावना होती है कि मेरे द्वारा तो कई बार मतदान कराया गया है, इसलिये कोई परेशानी नही आयेगी, लेकिन जब कोई समस्या आती है तो मतदान प्रभावित होता है। उन्होने कहा कि इस बात पर विशेष घ्यान दिया जाये कि कोई भी कार्मिक प्रशिक्षण से वंचित न रहे और वे पूरी तरह से ई0वी0एम0 वी0वी0पैट की प्रक्रिया में दक्षता प्राप्त कर ले। उन्होने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि केई भी सेक्टर ऐसा न हो जिसमें एक बूथ से दूसरे बूथ तक पहुॅचने में 30-40 मिनट से अधिक न लगे, जिससे सेक्टर मजिस्ट्रेट जरुरत पडने पर समय रहते पहुॅच सके और समस्या को हल कराया जा सके। उन्होने मतदेय स्थलो पर साफ-सफाई के लिए कहा कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर निर्भर न रहे, बल्कि समय-समय पर प्रभारी अधिकारी स्वयं ही स्थलीय निरीक्षण करते रहे। बूथो पर विधुत व्यवस्था 18 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को 30 अप्रैल तक गोरखपुर-देवरिया फोरलेन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होने कहा कि आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु प्राप्त दिशा निर्देशों की फोटोप्रति तैयार करा ले और नामंाकन करने वाले प्रत्याशियों को उपलब्ध करा दें, ताकि उनके द्वारा आदर्श आचार संहिता का उलंघन न किया जाए।

बैठक में पुलिस महानिरीक्षक, गोरखपुर जोन गोरखपुर जय नारायण सिंह ने कहा कि मतदान सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली गयी है और जहां भी अभी कार्य शेष है उसे भी समय रहते पूर्ण करा लिया जायेगा, इसके लिए सभी संबंधितो को निर्देशित कर दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रो में क्रिटिकल व बरनलेबुल बूथो का चिन्हाकन करते हुए उनके कारको पर नियमानुसार कार्यवाही करें तथा शस्त्र लाईसेन्स आदि के जमा कराने की प्रक्रिया भी पूर्ण करायें, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाये इसके लिये सभी को हिदायत भी दे दी गयी है। उन्होने कहा कि पूर्व में हुए विवादों आदि के संबंध में पूर्ण जानकारी कर ली जाये और स्थानीय स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाये कि मतदान के समय किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था नही होगी। श्री सिंह ने कहा कि जो टीम गठित की गयी है वे अपने कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अंजाम दें और चेंकिंग आदि का कार्य समय बे समय तथा स्थान बदल-बदलकर करें, जिससे किसी के द्वारा की जा रही अवैध कार्यवाही को पकडा जा सके और उसके विरुद्व नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही भी की जा सके। उन्होने बताया कि जनपद को निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये 23 कम्पनी सुरक्षा बल उपलब्ध कराया जायेगा जिसमें 19 पैरामिलेट्री तथा 04 कम्पनी पी0एस0सी0 बल तैनात रहेगा। उन्होने बताया कि उक्त के अतिरिक्त लगभग 4 हजार पुलिस कर्मी भी जनपद में तैनात रहेगें।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने आयुक्त महोदय को आश्वस्त किया कि मतदान सम्पन्न कराये जाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशो के अनुरुप व्यवस्थाये सुनिश्चित की जा रही है, जिससे आयोग के मंशानुरुप शतप्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी लोभ लालच के निर्भीक होकर आगामी 19 मई को मतदान दिवस पर कर सके। उक्त के उपरान्त उक्त द्वय अधिकारियों द्वारा महाराजा अग्रसेन इंण्टर कालेज में बनने वाले स्ट्रांग रुम, मतगणना तथा मतदान पार्टियों की रवानगी आदि के स्थल का भी भ्रमण कर जायजा लिया तथा सदर तहसील में आयोजित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत तहसील पर स्थापित मतदाता गैलरी तथा मतदाता सेल्फी प्वाइन्ट के तहत बनायी गयी रंगोली आदि का अवलोकन करते हुए मतदाधिकार के प्रयोग के लिये उपस्थित जन समूह को शपथ भी दिलाई। साथ ही मतदाता जागरुकता हेतु चुनाव प्रचार-प्रसार वाले वाहनो को हरी झण्डी भी दिखाई। बैठक में पुलिस अधीक्षक राठौर किरीट, अपर आयुक्त अजयकान्त सैनी, सी0आर0ओ0 रामसहाय यादव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश कुमार मंगला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल सिंह, सीताराम, ए0आई0जी0स्टाम्प डा0राधाकृष्ण, समस्त उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *