रिपोर्टर सैय्यद मकसुदुल हसन
अमेठी । जिलाधिकारी शकुंतला गौतम ने आज जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज के प्रांगण में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न/ मिट्टी तेल वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ एवं पारदर्शी कराए जाने हेतु जनपद के समस्त आपूर्ति स्टाफ /उचित दर विक्रेताओं के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान जिला अधिकारी ने बताया कि जनपद में ग्रामीण क्षेत्र में 744 उचित दर दुकान तथा नगरीय क्षेत्र में 12 दुकानें हैं। वर्तमान में जनपद के कुल 35 6276 राशन कार्ड धारक हैं जिसमें 70 378 योजना के लाभार्थी हैं तथा 28 5878 पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारक हैं।
जिलाधिकारी ने राशन तथा मिट्टी के तेल का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश उचित दर विक्रेताओं को दिया। उन्होंने कहा कि साफ नियत तथा साफ मंशा के साथ राशन वितरण किया जाए जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति राशन से अछूता ना रह जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि यदि आप लोगों को पूर्ति विभाग द्वारा परेशान किया जा रहा है तो उसकी शिकायत सीधे मुझसे करें। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति यदि राशन से अछूता रह गया तो संबंधित उचित दर विक्रेता के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि 19 नवंबर 2018 को विश्व शौचालय दिवस मनाया गया। उन्होंने स्वच्छता के प्रति कोटेदारों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोटेदारों की ना सिर्फ राशन बांटने की जिम्मेदारी है बल्कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक कर उनके घरों में इज्जत घर निर्माण का प्रयोग तथा गांव की गलियों, नालियों को साफ सुथरा रखने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब बीमारी नहीं होगी तभी स्वस्थ समाज का निर्माण होगा और स्वस्थ समाज ही विकास कर सकता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिस कोटेदार की शिकायत नहीं आएगी उसे जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि जिस के पास पक्का मकान, चार पहिया वाहन तथा घर में एसी आदि चीजें मौजूद हो उसका नाम सूची से हटा दिया जाए। जिलाधिकारी ने द्वितीय स्वच्छता सर्वेक्षण में सहयोग के लिए सभी कोटेदारों से अपील किया। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार समस्त पूर्ति निरीक्षक सहित कोटेदार तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।
Leave a Reply