पडरौना रेलवे बाईपास सड़क निर्माण के लिए युवाओं आठवे दिन बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर विरोध जताया

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा 
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना में बाईपास सड़क के निर्माण के लिए युवाओं का आंदोलन चल रहा है। आंदोलन के चौथे दिन गुरुवार को युवाओं ने जिला प्रशासन को चेताने के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर विरोध जताया। धरने का नेत्तव कर रहे छात्र नेता बंजरगी यादव का कहना है कि पडरौना शहर के सबसे महत्वपूर्ण बाईपास मार्ग टूटकर गड्डे में तब्दील हो गया है।
इस मार्ग से दो पहिया व साइकिल सवार लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। इससे छात्रों का पढ़ाई प्रभावित है। बड़े वाहन काफी मशक्कत के बाद बाईपास से होकर गुजरते हैं। रेलवे और लोक निर्माण विभाग के पेंच में फंसे बाईपास सड़क के निर्माण के लिए छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री बजरंगी यादव के नेतृत्व में बीते आठ दिन से यह आंदोलन चल रहा है।
इस दौरान काग्रेसी नेता मनीष उर्फ मंटू जायसवाल,पुर्व जिला महामंत्री जिला पंचायत सदस्य बजंरगी यादव,अरस्तू जमाल,बिकास यादव,छात्र संघ उपाध्यछ राम लखन यादव,सुरज यादव,प्रियांशु यादव,अफरेज खांन ,अखलाक खांन, अशलम,अनवर ,अंकूर पांडेय,निकेश यादव,किशन कुशवाहा,अंकूश ,बिशाल,बिर,सल्लू शेख,परवेज आलम,अशरफुल,शाहिल शेख,अऩवारुल,रामू,मंजेश,धनेष,शै
मूदृिन अंसारी,दीपक पटेल,नियाज आलम,फैयाज,ज्याउल,सज्जद आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *