मिशन द सरदार पटेल ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा

[object Promise]

बीघापुर/उन्नाव। मिशन द सरदार पटेल भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिंदुस्थान निर्माण दल के राष्ट्रीय महासचिव जंग बहादुर पटेल ने बीघापुर में पदाधिकारियों की एक बैठक की जिसमें उन्होंने पुलवामा में घात लगाकर आतंकवादियों के आत्मघाती हमले में शहीद हुए सैनिकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जैश ए मोहम्मद जिसने यह कायराना हरकत की है ,यह वही संगठन है जिसने अपनी आतंकवादी गतिविधियों से कभी अटल बिहारी वाजपेई की सरकार को भी घुटने टेकने पर मजबूर किया था,उस दौरान भी हमारे जहाज को अपहरण कर कंधार ले गया था और सरकार को भारत की जेलों में बन्द आतंकवादियों को छोड़ा गया था। आज जम्मू कश्मीर में कोई सरकार नहीं है वहां भी भारत सरकार राज्यपाल के माध्यम से व्यवस्था को संचालित कर रही है, ऐसे में सरकार की नाकामी है कि हमारे जवान लगातार आतंकवादियों का शिकार हो रहे हैं ।

हमारी मांग है कि प्रधानमंत्री ,गृहमंत्री रक्षा मंत्री, रक्षा मंत्री आज सभी आपात बैठक बुलाकर सेना को तत्काल आदेश दें कि पाकिस्तान को तत्काल ही उसकी करनी का फल उसे दिया जाए इसके साथ ही उन्होंने डॉ.प्रवीण भाई तोगड़िया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय किसान परिषद के बाद राजनीतिक पार्टी हिंदुस्तान निर्माण दल के गठन  को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि हमारे राजनीतिक दल की सरकार बनते ही 7 दिन के अंदर अयोध्या में राम का भव्य मंदिर, किसानों का पूरा दाम डॉ स्वामीनाथन आयोग को लागू करना, नौजवानों जवानों को काम, व्यापारियों को सम्मान हमारी सरकार गठन के 1 महीने के अंदर भी ये सारी प्रक्रियाएं संकल्प बद्ध होकर की जाएंगी। हिंदुस्थान निर्माण दल उत्तर प्रदेश की 80 सीटों से चुनाव लड़ेगा ,हमारा दल सिर्फ राजनीति नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के  लिए काम करेगा ।

और एक महत्वपूर्ण कार्य जो हमारे प्रमुख एजेंडे में होगा कि भारत में बढ़ रही बेतहाशा आबादी को कम करने के लिए सरकार गठन के 1 सप्ताह के अंदर ही हम ऐसा कानून बनाएंगे इसमें सिर्फ दो बच्चों का प्रावधान होगा दो से अधिक बच्चे पैदा करने वालों पर तमाम सारी व्यवस्थाओं ,सुविधाओं से उन्हें से काट दिया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा। बैठक में मिशन द सरदार पटेल भारत के जिला अध्यक्ष विजय बहादुर पटेल ,अनुज पटेल, आशीष, दीपक, संतोष, विवेक पटेल, अवधेश, संत कुमार, अरविन्द रोहित ,अंशु ,अंकित, देवनारायण उपस्थित है बैठक का संचालन गजेंद्र वर्मा ने किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *