उर्फी जावेद ने कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद अफ्रीदी पर लगाया लड़कियों के यौन शोषण का आरोप,कहा- ‘जवान लड़कियों के सामने ओबेद करता है मास्टरबेशन ‘

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही हैं, लेकिन इस बार उर्फी जावेद एक कास्टिंग डायरेक्टर पर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं। जहां वह बता रही हैं कि डायरेक्टर ने उनसे गलत व्यवहार किया और गंदी बातें भी की। उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद अफ्रीदी पर आरोप लगाया है कि वह उनके जैसी लड़कियों को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहते हैं।साथ ही ये भी आरोप लगाया कि अफरीदी ने एक म्यूजिक वीडियो में कॉम्प्रोमाइज करने के लिए भी कहा था। इस बात के सामने आने के बाद प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) ने भी कई खुलासे किए हैं। साथ ही उर्फी का सपोर्ट भी किया है।

उन्होंने कहा कि उनके जैसी मुंबई आई यंग लड़कियों से ओबेद ने सेक्शुअल फेवर माँगा था। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं, जहाँ वह बता रही हैं कि डायरेक्टर ने उनसे गलत व्यवहार किया और गंदी बातें भी की। साथ ही ये भी आरोप लगाया कि अफरीदी ने एक म्यूजिक वीडियो में कॉम्प्रोमाइज (‘बादशाह’ के साथ) करने के लिए भी कहा था।

उर्फी ने स्क्रीनशॉट में जिस तरह से डायरेक्टर को एक्सपोज किया है, उसके लिए ओबेद उनका मजाक उड़ा रहे हैं। डायरेक्टर ने लिखा कि उर्फी के पोस्ट पर कोई भी ध्यान नहीं देगा। लेकिन उर्फी ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया और उन स्क्रीनशॉट्स को भी शेयर किए, जिसमें बाकी लड़कियों ने अफरीदी के खिलाफ खुलकर बोला है।

दरअसल, उर्फी के इस खुलासे के बाद कई लड़कियों ने उनके साथ आपबीती शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि डायरेक्टर ओबेद अफ्रीदी ने कैसे उसका यौन उत्पीड़न किया। उर्फी ने उनकी आपबीती को भी शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कथित तौर पर ओबेद अफ्रीदी ने एक्टिंग के बदले में किसी से साथ सोने की माँग की तो कभी सेक्स वीडियो कॉल की माँग की। उर्फी का गुस्सा यहीं पर नहीं खत्म हुआ, उन्होंने पंजाबी इंडस्ट्री पर भी सवाल उठाए। एक्ट्रेस ने कहा कि आखिर पंजाबी इंडस्ट्री इतने घटिया लोगों को क्यों हायर कर रही है, ऐसे लोगों की जगह जेल में है।

इसके अलावा उर्फी ने यह भी बताया कि उन्होंने जब अपने पैसे माँगे, तो अफरीदी ने उन पर, उनके कपड़ों पर भद्दे और घटिया कमेंट करने शुरू कर दिए। उर्फी ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने बताया है कि वह ये सब पैसों के लिए नहीं कर रही हैं, जो अफ्रीदी के पास बाकी हैं। वह ये सब इसलिए कर रही हैं क्योंकि आरोपित ‘सेक्शुअल प्रीडेटर’ है।

वह लिखती हैं, “मैंने बहुत सारे लोगों के साथ काम किया है। फिर मैं आप पर क्यों आरोप लगाउँगी, जबकि सब कुछ अच्छे से खत्म हो गया है। यह उस पैसे के बारे में भी नहीं है जो उसके पास बाकी हैं। मेरे पास सबूत हैं, जहाँ उसने यंग लड़कियों के सामने मास्टरबेट किया। इसके बाद उसने वीडियो मीटिंग के लिए कहा। मैं उसके (ओबेद अफ्रीदी) खिलाफ लड़ाई लड़ूँगी और सभी को बताना चाहूँगी कि लड़कियाँ उसके आस-पास सुरक्षित नहीं हैं। मैं मेहनत से अपना काम करती हूँ और अपने खुद के पैसे माँग रही हूँ। यह कोई जुर्म नहीं है। लेकिन जवान लड़कियों का उत्पीड़न करना गुनाह है।”

इसके बाद बाद ओबेद अफ्रीदी ने उर्फी जावेद के पोस्ट का देकर अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “लोगों को पास जलने के सिवा कोई काम नहीं है। थोड़ी बड़ी हो जाओ लड़कियों। पहले काम के लिए पूछो और फिर जब हम तुम्हें रिजेक्ट कर दें तो उल्टा-सीधा बोलो लोगों के लिए।”

इसके अलावा उर्फी जावेद ने अपनी पोस्ट में कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद अफ्रीदी के खिलाफ और भी कई बातें लिखी हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि उर्फी जावेद अक्सर अपने कपड़ों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। वह अलग-अलग ड्रेस और स्टाइल में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फोटो साभार- उर्फी जावेद इंस्टाग्राम

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *