मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में कोरोना से 4 की मौत और संक्रमण के 42 नए मामले, संक्रमित लोगों का आंकड़ा 330

[object Promise]

मुंबई । मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमित लोगों का आंकड़ा 330 पर पहुंच गया वहीं, आज 4 लोगों की मौत हुई है।

बीएमसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले सोमवार को 13 और रविवार को संक्रमण के 34 मामले सामने आए थे। आज 42 मामले आए है जो कि एक दिन में कोविड-19 के मामलों का अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।

उन्होंने बताया कि कुल 330 मामलों में से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। धारावी में एक अप्रैल को संक्रमण का पहला मामला सामने आया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *