कुशीनगर में दो दर्जन से अधिक शिव मंदिरों पर जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के तकरीबन सभी शिव मंदिरों पर जिला प्रशासन ने साफ-सफाई शुरू कर दी है। शिवरात्रि के दिन इन सभी शिव मंदिरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेशंकर का जलाभिषेक करने उमड़ेंगे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारियां कर ली है।
कुशीनगर में यूं तो तकरीबन दो दर्जन से अधिक शिव मंदिर हैं जहां पर बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना करते हैं। शिवरात्रि के दिन इन मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ जाती है। इस बार शिवरात्रि पर शिव मंदिरों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी शिव मंदिरों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
इन मंदिरों में से कुबेरस्थान,सिधुआ स्थान,पिजवास्थान,और करहिया शिवमंदिर पर मेला भी लगता है। मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। मेले में कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए इसे लेकर पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। जिले के पडरौना शहर से शिव बारात भी निकाली जाएगी। शिव बारात में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष तथा बच्चे शामिल होंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *