राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक सम्पन्न

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर। जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती की अध्यक्षता में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें व्यापार कर, स्टाम्प, आबकारी, परिवहन, वन सहित विद्युत, सड़क/पुल, स्थानीय निकाय, मण्डी, बाट माप आदि के मासिक व क्रमिक लक्ष्य के प्रगति की समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने राजस्व वसूली में सुधार लाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को विद्युत विभाग से सम्बन्धित जारी होने वाली आर0सी0 पर विशेष ध्यान देते हुए वसूली के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि वह विद्युत विभाग से सम्बन्धित जारी होने वाली आर0सी0 को पोर्टल पर अपलोड करने के साथ ही उसकी मेन्यूअल कापी भी समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद अहमद, समस्त उप जिलाधिकारी व तहसीलदार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *