Prayagraj : सोरांव थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन बदमाशों को लगी गोली सब को किया गिरफ्तार

Prayagraj : सोरांव थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन बदमाशों को लगी गोली सब को किया गिरफ्तार

जनपद प्रयागराज के सोरांव थाने की पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई आप को बताते चलें कि दरअसल, सोरांव थाने और फाफामऊ पुलिस को सूचना मिली थी कि चार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे शुक्रवार को लूसन का पुलिया हाईवे के पास पुलिस ने घेराबंदी कर ली। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

 

गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। जबकि एक को पुलिस ने भागते हुए पकड़ लिया पुलिस ने घायल बदमाशों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भर्ती कराया है। गोली लगने से बदमाश गुलजार निवासी गौहरपुर थाना सोरांव, बारूद रामपुर थाना मांधाता, शाह हुसैन रामपुर थाना मांधाता घायल हुए हैं। जबकि चौथा बदमाश साकिब मोहम्मदपुर थाना मऊआइमा का रहने वाला है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *