देश– सड़क परिवहन मंत्री वैसे तो कांग्रेस पर पूर्व केंद्र सरकार पर बरसते रहते हैं। लेकिन अभी उन्होंने अचानक से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा, देश उनका कर्जदार है।
उन्होंने कहा, 1991 में तत्कालीन वित्त मंत्री मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दिखाने का काम किया. उदार अर्थव्यवस्था की वजह से देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है। इसके लिए देश मनमोहन सिंह का कर्जदार है।
उन्होंने आगे कहा, उदार आर्थिक नीति भारत की आवश्यकता है। इससे गरीबो को भी लाभ पहुंचाया जा सकेगा। किसानो का हित होगा और देश की प्रगति होगी।उदार आर्थिक नीति के माध्यम से देश का विकास करने में चीन को एक अच्छा उदाहरण बताया।
Leave a Reply