MAHARASHTRA: BJP पर शिवसेना के सांसद राउत का तंज, कोई दुष्यंत नहीं है महाराष्ट्र में, जिसके पिता जेल में हों

[object Promise]

मुंबई। महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच मुख्यमंत्री के पद को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसी बीच शिवसेना के दिग्गज नेता संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोई दुष्यंत नहीं है जिसके पिता जेल में हों, हमारे पास भी विकल्प माैजूद हैं।

शिवसेना नेता संजय राउत ने आगे कहा कि कहा उद्धव ठाकरे जी ने कहा है कि हमारे पास अन्य विकल्प भी मौजूद हैं, लेकिन हम उस विकल्प को स्वीकार करने का पाप नहीं करना है क्याेंकि शिवसेना ने हमेशा सच्चाई की राजनीति की है, हम सत्ता के भूखे नहीं हैं।

भाजपा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के बाद भी सरकार बनाने में समय क्यों लग रहे सवाल पर संजय राउत ने कहा कि यहां कोई दुष्यंत नहीं है जिनके पिता जेल में हैं। यहां हम हैं जो ‘धर्म और सत्य’ की राजनीति करते हैं, शरद पवार जिन्होंने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाया है जो कभी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।

शिवसेना सांसद ने कहा कि हम सत्ता के भूखे नहीं हैं। हम उन पार्टियों के साथ नहीं जा सकते हैं जिन्होंने हमारे खिलाफ चुनाव लड़ा है। यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि कोई हमें सत्ता से दूर रखना चाहता है। अगर आपका गठबंधन सहयोगी आपको सत्ता से दूर रखने के लिए षड्यंत्र रचता है तो यह सही नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *