हाईकोर्ट के आदेश पर कुशीनगर में डीएम ने जंगल नौगावा गांव के ग्राम प्रधान की वित्त अधिकार को किया बहाल

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर : जिले के दुदही विकास खंड के जंगल नौगावा गांव के ग्राम प्रधान द्वारा शौचालय निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर दोषी करार देते हुए किए गए अधिकार सील को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के बाद उक्त महिला ग्राम प्रधान के अधिकार को जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने बहाल कर दिया है।
बताते चलें कि उक्त गांव के शिकायत कर्ताओं के शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा किए गए शौचालय निर्माण की जांच में अनियमितता पाई गई थी.इस सिलसिले में डीपीआरओ द्वारा उक्त गांव की महिला ग्राम प्रधान की वित्त अधिकार सीज कर दिए थे.उधर महिला ग्राम प्रधान द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर किया गया था.इस सिलसिले में हाई कोर्ट द्वारा उक्त गांव के ग्राम प्रधान की वर्तमान अधिकार को जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने बहाल करते हुए गांव के विकास कार्यों के लिए अधिकार को बहाल किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *