नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों की पहली किस्त जारी होने शुरू हो गयी है। इस किस्त के अनुसार साल में किसानों को दी जाने वाली 6 रूपए की सालाना राशि की पहली किस्त किसानों को केंद्र सरकार से देनी शुरू हो गयी है। एक आंकड़े के तहत देश के कुल 12 करोड़ किसान इस योजना से लाभांवित होंगे। भाजपा शासित अधिकतर राज्यों ने अपने किसानों का डेटा भेज दिया है।
योजना के तहत केंद्र सरकार पर सालाना 75 हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा। ये पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी। लेकिन एक सवाल यह उठना स्वाभाविक है जो आंकड़े बताए जा रहे हैं उससे क्या देश में महज 12 करोड़ ही किसान हैं। सरकार द्वारा दी जाने वाली इस राशि से किसानों को कितनी लाभ होगी। जिसे विपक्ष ऊंट के मुंह में जीरा बताता है।
फिलहाल 31 मार्च तक केंद्र सरकार के पास सभी पात्र किसानों का डेटा पहुंच जाएगा। किसानों का डेटा मिलने के बाद दूसरी किश्त भी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही ट्रांसफर करने की योजना सरकार ने बनाई है। एक बार पूरा डेटा मिलने के बाद आसानी से सभी किसानों के अकाउंट में ये रकम तुरंत ट्रांसफर की जा सकेगी। इस तरह छोटे किसानों को 4 हजार रुपए की मदद मिल जाएगी। योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है। इसका एलान अंतरिम बजट में किया गया था। इस स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारी और इनकम टैक्स देने वाले पात्र नहीं होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शुरू हुए इस किसान योजना के शुभारंभ मौके पीएम मोदी को लाइव सुनने के लिए सजीव प्रसारण किया गया। जहां किसानों ने पीएम की इस योजना के बारे में जाना। -योजना की राशि ट्रांसफर होते ही सभी किसान जिनके पास मोबाइल था उनके मैसेज बॉक्स में पीएम का लिखित संदेश प्राप्त हुआ। जिसमें लिखा हुआ था-आशा करता हूं की चार महीने पर मिलने वाली इस राशि से आपको खेती की जरूरतों में मदद मिलेगी। पीएम मोदी के ये संदेश हिन्दी में लिखे हुए प्राप्त हुए। जिसे पढ़कर किसानों ने खुशी जताई। कई किसानों ने बताया कि यह योजना गरीब किसानों के लिए थोड़ी राहत जरूर देगी।
इस योजना के तहत छोटे किसानों के बैंक अकाउंट में केंद्र सरकार सालाना 6 हजार रुपए की रकम ट्रांसफर करेगी। इस रकम को 3 किश्तों में ट्रांसफर किया जाएगा। योजना की पहली सभी पात्र किसानों के खाते में 31 मार्च 2019 तक आ जाएगी। मॉनसून से पहले ये 4 हजार रुपए की मदद कई छोटे किसानों के लिए मददगार होगी। आमतौर पर किसानों को मॉनसून से पहले ज्यादा रकम की दरकार होती है। वो इस दौरान खाद, बीज और फसल बोने की तैयारी करते हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पहले दिन ही 1 करोड़ से ज्यादा किसानों को रकम ट्रांसफर कर दी गई। पश्चिम बंगाल और कुछ कांग्रेस शासित राज्य केंद्र सरकार को छोटे किसानों का डेटा नहीं दे रहे हैं। इस कारण इन राज्यों के किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ मिलने में दिक्कत आ सकती है।
Leave a Reply