जयपुर / नई दिल्ली । राजसमन्द की सांसद दीयाकुमारी ने जयपुर उदयपुर जयपुर, दिल्ली उदयपुर दिल्ली और जयपुर जोधपुर जयपुर इत्यादि हवाई मार्गों पर पर्यटकों के दबाव को देखते हुए उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे से उड़ानो की संख्या मे वृद्धि करने को लेकर केन्द्रीय शहरी एवं नगरीय विकास राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की।
उदयपुर वायुयान उड़ानों में बढ़ोत्तरी किये जाने की मांग रखते उन्होंने कहा कि उदयपुर संभाग मुख्यालय होने के साथ ही मेवाड का अति महत्वपूर्ण और बड़ा शहर है। राजसमन्द मार्बल के लिए प्रसिद्ध है तो उदयपुर पर्यटन, इतिहास, संस्कृति और अन्य आकर्षक स्थलों के लिए पूरे विश्व में आकर्षण का मुख्य केन्द्र है। यहां बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक और व्यापारी आते हैं। मेवाड़ के प्रमुख धार्मिक स्थल जैसे श्रीनाथ जी द्वारकाधीश , श्री एकलिंग जी , रणकपुर ऋषभदेव आदि और पर्यटन स्थल जैसे कुम्भलगढ़, हल्दीघाटी, महाराणा प्रताप से संबंधित स्थलों, चित्तौडगढ़, विभिन्न झीलों, को देखने के लिए हवाई मार्ग से आने वालों के लिए उदयपुर अति निकट व मुख्य स्थान है। वर्तमान में हवाई उड़ाने पर्याप्त नहीं है इस कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने कहा कि वर्तमान में नई दिल्ली से उदयपुर और जयपुर से उदयपुर की काफी कम हवाई उड़ाने है जिसे तुरन्त प्रभाव से बढ़ाया जाना चाहिए और नई दिल्ली से उदयपुर और जयपुर से उदयपुर हवाई उड़ानों में भी बढोत्तरी की जानी चाहिए।
हवाई उड़ानों में बढ़ोतरी की जाए उदयपुर में – सांसद दीयाकुमारी
[object Promise]
[object Promise]
Leave a Reply