डेस्क। मौनी रॉय ने एक बार फिर अपनी वैकेशन की तस्वीरों से इंटरनेट पर साझा किया है और बोल्ड लुक में फिर से मॉनी खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। मौनी रॉय इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
मॉनी की जिस तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो बेहद ही खूबसूरत और उनकी नेचुरल ब्यूटी को दर्शाने वाली है। इस तस्वीर में मौनी टॉपलेस होकर सफेद कंबल लपेटे, बालों में पीले रंग का फूल लगाए समुद्र के किनारे पर बैठी हैं। अभी तक इस पोस्ट को साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा लोगों को लाइक किया है।
इसके साथ ही मौनी ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी पहने हुए भी तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें वो व्हाइट और ब्लू प्रिंटेड टू पीस में नज़र आ रही हैं। मौनी शायद पानी के बीचों-बीच बने विला के बाहर हैं और पोज में फ़ोटो क्लिक करवा रहीं हैं। इस फोटो पर तमाम यूजर्स ने कमेंट किया है और करीब 10 लाख लोगों ने इसको लाइक किया है।
हमेशा से ही मौनी अपने वैकेशन की तस्वीरों के लिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं। उन्होंने अपनी शादी के बाद बर्फिली वादियों के बीच ब्लैक बिकिनी पहने कुछ तस्वीरें शेयर की थी जो बहुत ज्यादा पसंद की गईं थी।
मॉनी रॉय आज टेलीविजन की वो एक्ट्रेस बन गईं हैं जो डेली सोप से अब फिल्मों में अपना सिक्का जमा रही हैं।
बता दें कि मौनी रॉय जल्द ही इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने आएंगीं। इस फिल्म में मौनी ने अंधेरे की रानी जुनून का किरदार निभाया है।
Leave a Reply