अहमदाबाद : विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगडिय़ा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि काफी बर्षों से मेरी आवाज को दवाने का प्रयास किया जाता रहा था। उन्होंने कहा कि में हमेशा हिन्दुओं की ऐकता की बात करता आया हँु जो कई वर्षों से हिंदुओं की जो आवाज थी’ राम मंदिर-गोहत्या का कानून, कश्मीरी हिंदूओं को बसाना आदि। मंगलवार सुबह प्रेस कांफ्रेंस कर अपने गायब होने के राज का पर्दाफाश किया। तोगडिय़ा ने कहा कि मेरे विरुद्ध कानून भंग के केस दर्ज कर मुझे डराने की कोशिश की जा रही है। मकर संक्रांति के दिन राजस्थान पुलिस का काफिला मुझे गिरफ्तार करने के लिए आया था, यह हिंदुओं की मेरी आवाज दबाने का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मैंने 10 हजार डॉक्टरों को तैयार किया, लेकिन सेंट्रल आईबी ने उन्हें भी डराने की कोशिश की। कल मैं मुंबई में भैयाजी जोशी के साथ कार्यक्रम कर रहा था, उन्होंने कहा मैने पुलिस को ढाई बजे आने कंो कहा पर सुबह एक व्यक्ति आया तो कहा कि मेरा एनकाउंटर करने की बात हो रही है।
जनकरी के अनुसयार तोगडिय़ा सोमवार सुबह से ही लापता थे, करीब 11 घंटे बाद वह अचेत अवस्था में मिले थे। उसके बाद उनको चंद्रमणि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तोगडिया के गायब होने की खबर से एक तरह से हड़कंप मच गया और गुसाए उनके समर्थकों ने गुस्से में कई जगह प्रदर्शन भी किया। तोगडिय़ा को राजस्थान या गुजरात पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने की खबर से अहमदाबाद में हंगामा भी हुआ था। इसके अलावा वीएचपी कार्यकर्ताओं ने उनके गायब होने के विरोध में अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, राजकोट, मोरबी और नर्मदा में विरोध प्रदर्शन किया। विनोद बंसल ने कहा है कि पूरे देश में कार्यकर्ता तोगडिय़ा को लेकर चिंतित थे। किसी को पता नहीं था कि वह कहां गए। हमने सभी कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की थी।
दुसरी तरफ अहमदाबाद के जॉइंट पुलिस कमिश्नर जेके भट्ट ने कहा था कि तोगडिय़ा को न गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया और न राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया। तोगडिय़ा का इलाज कर रहे डॉ. आरएम अग्रवाल ने कहा है कि तोगडिय़ा को बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया था। उनकी शुगर कम हो गई थी और इसी वजह से वह बेहोश हो गए थे. उन्होंने बताया कि तोगडिय़ा को एंबुलेस अस्पताल लेकर आई थी. डॉ. अग्रवाल ने कहा है कि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। जनकारी के मुताबिक राजस्थान पुलिस को उनकी तलाश एक पुराने केस के सिलसिले में थी। राजस्थान पुलिस के डीजीपी ओपी गलहोत्रा ने कहा है कि तोगडिय़ा की गिरफ्तारी नहीं हुई है। राजस्थान के गंगापुर शहर में प्रवीण तोगडिय़ा के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसमें तोगडिय़ा को कोर्ट के सामने पेश होना था, लेकिन उनकी पेशी नहीं हुई थी। इसके बाद कोर्ट ने तोगडिय़ा के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।
Leave a Reply