नई दिल्ली :‘मैक्सिम मैग्जीन’ ने अपने कवर पेज पर प्रियंका चोपड़ा को जगह दी है और उन्हें पृथ्वी की सबसे हॉट महिला का खिताब दिया है। मैग्जीन के कवर पर प्रियंका चोपड़ा सफेद रंग के कपड़े में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इस लुक में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। मैक्सिम मैग्जीन इंडिया ने प्रियंका चोपड़ा को प्लैनेट की सबसे हॉट महिला के खिताब से नवाजा है। मैग्जीन ने उन्हें कवर पेज पर जगह दी है और लिखा है कि, ‘Priyanka chopra is the hottest woman on the planet।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘उन्होंने टैलेंट पाया है, उन्होंने दिमाग पाया है और उन्होंने सुंदरता पाई है जिसके करोड़ों फॉलोअर्स हैं, जो उनके सपोर्ट में हमेशा रहते हैं।
प्रियंका चोपड़ा वापस आ गई हैं 2018 के मैक्सिम इंडिया हॉट 100 लिस्ट में और ऐसा उन्होंने 5वीं बार किया है। वेलकम बैक, पीसी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ‘मैक्सिम हॉट 100’ की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने 5 बार अपनी जगह बनाई है। प्रियंका इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड कर रही हैं। वो बहुत जल्द सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी।
Leave a Reply