बार बार हॉस्पिटल आकर ये शख्स महिला डॉक्टर के साथ करता था ये काम

डेस्क। लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीमार होने का बहाना बना कर MBBS की पढ़ाई के साथ ही मेडिकल प्रैक्टिस कर रही एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला भी प्रकाश में आया है।
वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, तौहीद अली नामक शख्स पिछले करीब 1 महीने से मरीज बन कर अस्पताल आ जाता था। वहीं इस दौरान वो अस्पताल के कर्मचारियों से महिला डॉक्टर के न दिखने पर सवाल भी करता था और उनके बारे में जानकारी लेता था। इसके साथ ही जब ये हरकतें हद से अधिक बढ़ गई, तो शनिवार (19 नवम्बर) को अस्पताल के कर्मचारियों ने तौहीद अली को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया साथ ही पुलिस ने आरोपित पर छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज किया है।
इसके साथ ही रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता GSVM मेडिकल कॉलेज की छात्रा है और यह घटना स्वरूप नगर थानाक्षेत्र के हैलट अस्पताल की बताई गई है। यहाँ एक महिला डॉक्टर OPD में पदस्थ रही थी। यह डॉक्टर MBBS की स्टूडेंट थी, जो अस्पताल में प्रैक्टिस भी करती रहती थीं। इसके अलावा कुछ दिनों पहले तौहीद अली वहाँ उपचार के लिए आया था, जहाँ उसे उसके द्वारा बताई गई बीमारी के अनुसार उसे दवा भी दे दी गई थीं। साथ ही बता दें कि तौहीद किसी न किसी बहाने से लगातार अस्पताल आने लगा और लेडी डॉक्टर से इसके बारे में पूछने भी लगा।
वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, लेडी डॉक्टर के न मिलने पर तौहीद अस्पताल के बाकी स्टाफ से उनके बारे में काफी सवाल भी पूछता था। वो बिना वजह OPD में बैठ कर डॉक्टर को इशारे किया करता था। वहीं जिस दिन तौहीद पकड़ा गया था उस दिन वो आँख में बीमारी का बहना बना कर अस्पताल पहुंच गया था। वहीं अस्पताल के CCTV फुटेज में भी तौहीद की कई बार की इंट्री होती भी नज़र आ रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *