नई दिल्ली, एजेंसियां। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से गुवाहटी के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा कि असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के निधन से मन बहुत दुखी है। देश ने एक अनुभवी नेता, समृद्ध राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव वाला व्यक्ति खो दिया है। असम में मुख्यमंत्री रहते हुए उनका कार्यकाल एक परिवर्तनकारी काल था। उन्हें हमेशा असम के विकास के लिए और विशेष रूप से राज्य में कानून और व्यवस्था में सुधार और उग्रवाद से लड़ने के अपने प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनका निधन एक युग के अंत का प्रतीक है। इसके साथ ही उन्होंने दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना भी जताई है।
असम : पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- खो दिया अनुभवी नेता
[object Promise]
Leave a Reply