50 साल के टीचर ने 4 साल की मासूम के साथ की दरिंदगी

अपराध: देश में अपराध तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आय दिन दरिंदगी की घटनाएं सामने आ रही है। जिन्हें सुनकर दिल दहल जाये। वही अब खबर तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई की है। जहां एक 50 साल के टीचर ने 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की सभी हदें पार कर दी। वही जब इस मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और इस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक टीचर सरकारी स्कूल में पढ़ाता था। यह तिरुवन्नामलाई जिले के पास के गांव उलगमपट्टी में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में मैथ्स का टीचर है। छात्र स्कूल में यूकेजी की स्टूडेंट थी। सूत्रों का कहना है कि कामराज की पत्नी प्रभावती चेतपेट के पास गंगईसूदमनी गांव में एक प्राइवेट स्कूल में कॉरेसपोंडेंट है. इस स्कूल में 1500 से ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। कामराज इस स्कूल में जाया करता है।
जानकारी मिली है आरोपी ने पुलिस के सामने इस बाद को कुबल किया है कि उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की है। उसने चॉकलेट देने के बहाने से बच्ची को अपने पास बुलाया और बाद में उसके साथ हैवानियत की। 
घटना का खुलासा तब हुआ जब वह स्कूल से अपने घर पहुंची। वहाँ अचानक से उसके पेट में दर्द शुरू हुआ। दर्द को देखकर परिजन घबरा गए। वह बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में इस बात का खुलासा हुआ कि बच्ची के साथ यौन शोषण हुआ है।
माता पिता ने इस मामले में तहरीर दर्ज करवाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एसपी के कार्तिकेयन के अनुसार, पोलूर अखिल महिला पुलिस में एक FIR दर्ज की गई और मुख्य संदिग्ध को 28 अगस्त को हिरासत में लिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *