कुशीनगर में पडरौना डोल मेला में प्रशासन के सामने परोसी गई अश्लीलता

[object Promise]
रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के अवसर पर लगने वाले पडरौना शहर के पारंपरिक डोल मेला में रिकॉर्डिंग गीत पर नृत्य करने वाली डांस कलाकारों ने भोजपुरी व उत्तेजक गीतों पर युवाओं को झुमाती रही। पूरे रौब में युवा नाचते,गाते व झूमते रहे। गाने के दौरान अलग-अलग जगहों पर बवाल होते-होते बचा। नर्तकियों के संग नृत्य करने को लेकर यहां-वहां झड़पें भी हुई जिसे सुझबूझ से निपटा लिया गया।

भक्तिपूर्ण आस्था का केंद्र कहे जाने वाले भगवान बुद्ध की धरती पर पडरौना शहर के श्री कृष्ण डोल मेला के आयोजन में परोसी गई अश्लीलता निश्चित ही पुलिस प्रशासन के आंख में धूल झोंक रहे थे । हालांकि आयोजन समिति की ओर से सजी डोल मेला में विभिन्न देवी देवताओं की झांकी मेला में आएं दर्शकों को लुभा रही थी।

जबकि जम्मू कश्मीर से हटाए गए धारा 370 का स्लोगन के अलावे इंडियन आर्मी के जवान तोप के साथ खड़े होने के साथ-साथ योगी,मोदी,अमित शाह के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर भीख मांगते हुए की नजर आई ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *