मांगों के समर्थन में कुशीनगर मे हड़ताली सचिवों ने निकाली पदयात्रा

[object Promise]

उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : जिले में गुरूवार को ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्य समिति के बैनर तले दूसरे दिन भी ग्राम पंचायत सचिव हड़ताल पर रहे। अपनी मांगों के समर्थन में विकास भवन परिसर से पद यात्रा निकाल कर कलेक्ट्रेट होते हुए फिर विकास भवन पहुंच धरने पर बैठ गए।

संगठन के अध्यक्ष भूपनरायण राव एवं संयोजक शैलेन्द्र मल्ल ने धरना पर बैठे सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष व प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष लखनऊ में आमरण अनशन शुरू किए हैं। इसी क्रम में पूरे प्रदेश में ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी आंदोलित हैं।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सचिव पर शैक्षिक योग्यता स्नातक व ओ लेवल अर्हता करने तथा ग्रेड पे 2800 व 10, 16, 26 की सेवा पर पदोन्नति की मांग की जा रही है। कुशीनगर के कर्मचारी पूरी लगन के साथ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलित हैं। दूसरे दिन जिला मुख्यालय पर पद यात्रा निकली गयी।

इस मौके पर संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय, राजेश सिंह, विनोद दूबे, लल्लन यादव, हरेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, तैमुर अंसारी, डा. फिरोज अंसारी, विपिन राय, जितेन्द्र मिश्र, श्वेता यादव आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *