ठण्ड से राहत दिलाने के लिये आबूनगर स्थित मदरसा मोहम्मदिया में पयाम ए मोहम्मद एजुकेशन एवं वेलफेयर फॉउंडेशन के तत्वाधान में कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया

[object Promise]

गरीबो को भीषण ठण्ड से राहत दिलाने के लिये आबूनगर स्थित मदरसा मोहम्मदिया में पयाम ए मोहम्मद एजुकेशन एवं वेलफेयर फॉउंडेशन के तत्वाधान में कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कमेटी के अध्य्क्ष शमीम अहमद ने शिरकत करते हुए दो सैकड़ा लोगो को कम्बल वितरित किये।

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि शमीम अहमद ने कहा कि इस्लाम अमन और शान्ति का सन्देश देने के साथ ही गरीबो की मदद करने की शिक्षा देता है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से लगतार उनकी संस्था द्वारा घर-घर जाकर गरीबो एवं असहायों को चिन्हित कर भीषण ठण्ड से उन्हें बचाने के किये कम्बल वितरित करने का काम किया जा रहा है।

 

साथ ही समाज की दशा सुधारने के लिये बेटे एवं बेटियों में किसी तरह का भेदभाव न करते हुए इस्लामिक शिक्षाओं के साथ साथ स्कूली शिक्षाएं दिलाये जाने का आह्वान किया। इस मौके पर मो. अरशद परवेज, सगीर अहमद, नौशाद अहमद, अमीरुल हसन, अहमद हुसैन, अहमद मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *